फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटीसी घोटाला मामले में पुलिस लेगी विधिक राय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामले में पुलिस अब विधिक राय लेगी। हालांकि पुलिस ने घोटाले के जांच अधिकारी भी बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व जांच अधिकारी के पास अधिक कार्य होने से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एलटीसी घोटाले के आरोपी शिक्षकों व अधिकारियों ने एलटीसी टिकटों पर ली गई अतिरिक्त धनराशि को विवि के खाते में जमा करा दिया था। विवि प्रशासन भी एलटीसी मामले में अपने शिक्षकों व अधिकारियों के बचाव के पक्ष में था। उक्त मामले को विवि प्रशासन ने कार्य परिषद की बैठक में भी रखा था। एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए विधिक सलाह लिए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में मामले की जांच सतपुली थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान कर रहे थे। अब यह जांच कोतवाली श्रीनगर के एसएसआई प्रदीप नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें