गोपेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर 193 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ हंस फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और ऐसे आयोजनों से युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में प्रियांशु नेगी, शिवांगी, अंशुल नेगी, आयुष रावत, महिमा नेगी, सौरभ तोपाल, महिमा नेगी और यशोदा कुंवर सहित 193 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता और परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर परिषद के प्रदेश सह संगठन मंत्री सुधीर राणा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अर्जुन नेगी, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री मनोज नेगी, संदीप रावत, रघुवीर बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, पुष्पा पासवान, ऊषा रावत, चंद्रकला खंडूड़ी, रोहित फरस्वाण, दीपक बिष्ट, निशा पाल, उर्मिला और मनीषा आदि मौजूद थे।