फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापन एवं पुर्न निवास मद मे होगा श्रीकोट स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट खेल मैदान को जल्द ही स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। स्टेडियम का निर्माण कार्य विस्थापन एवं पुनर्वास मद में किया जाएगा। उक्त बातें स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने नमामि गंगे वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

रविवार को श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा किनारे वन विभाग की ओर से नमामि गंगे के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां विभिन्न स्कूलों के छात्रों, सामाजिक संगठनों, एसएसबी व गढ़वाल विवि के नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग की ओर से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे राज्य में एक करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त - सितंबर माह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी श्रीनगर में 11 हजार लोगों को स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा की शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि श्रीकोट शनिमंदिर परिसर में बना खेल मैदान स्टेडियम में बदलेगा। विस्थापन एवं पुनर्वास मद में स्टेडियम निर्माण कार्य किया जाएगा। कहा कि पंचपीपल से स्वीत तक करीब 7 किमी के दायरे में मैरीन ड्राइव का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। मैरीन ड्राइव की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी, जिलाधिकारी सुशील कुमार, गढ़वाल वन संरक्षक बीके रस्तोगी, डीएफओ लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें