फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के सीएम ने विदेश मंत्री को भेजा मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गुंराई गांव निवासी अर्जुन बिष्ट का शव जापान से भारत लाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र रावत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजा है। पत्र के जरिए उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई के लिए विदेश मंत्री से अनुरोध किया है।
विज्ञापन

देवप्रयाग के चंद्रबदनी क्षेत्र के गुराई गांव निवासी अर्जुन बिष्ट (32) जापान के ओशाका शहर में स्थित एक होटल में सेफ का काम कर रहा था। विगत 7 जुलाई को उसकी होटल में मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक अर्जुन का शव भारत नहीं पहुंच पाया है। दो दिन पूर्व विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने अर्जुन के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी। रविवार को कंडारी इस मसले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मिले, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल विदेश मंत्री को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने अर्जुन का शव प्राथमिकता के आधार पर भिजवाने के लिए जापान स्थित भारतीय दूतावास को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें