- लायंस और लायनेस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लायंस और लायनेस क्लब की ओर से शनिवार को आर्य समाज मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष मनीष दत्ता ने किया।
आयोजित रक्तदान शिविर में क्लब अध्यक्ष मनीष दत्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान दो लोगों की जिंदगी बचा सकता है। 18 वर्ष से अधिक के प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर क्लब सचिव संदीप मोंगा, कोषाध्यक्ष गगन सेठ, लायनेस क्लब की अध्यक्षा दीपा कुमार, सचिव मिन्नी सोनी, कोषाध्यक्ष सुमन सिंघल, अतुल चावला, दिनेश जायसवाल, डॉ. प्रवेश शर्मा, गगन दुआ, सवीर सेठी, पंकज गौड़, नितिन बजाज, डॉ. नरदेव शर्मा, धनंजय गुप्ता, सुरेंद्र जाटव, डॉ. विनय कपिल, यमन चौधरी, गुरचरण कालरा, अन्नू दत्ता, रीना चावला, रूपा शर्मा, इंदु जायसवाल, शालू चुग, पम्मी कोचर, वीना, टीना, सोनिया, किरन, मोहिनी नौटियाल, मनप्रीत डंग, मधु, अंजू, नीरू, मिथलेश शर्मा, सीमा आदि मौजूद रहे।