श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित शिविर में छात्रों को सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वक्ताओं छात्रों को बताया किसकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त होता है।
शनिवार को पौड़ी बस अड़्डे के समीप एक व्यावसायिक भवन में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की ओर से छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित किए जाने के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. डीएस नेगी (गणित विभागाध्यक्ष) ने अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सजग रहने की नसीहत दी। प्रो. नेगी ने छात्रों को समय प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रभा बहुुगुणा ने कहा कि शिक्षक, छात्र व अभिभावकों में परस्पर सामंजस्य व सहयोगात्मकता की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापिका ऊषा नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।