फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बंद हुए 12 संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/साहिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में रूक-रूक कर जारी बारिश के बीच सड़कों का खुलना और बंद होना लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की देर रात को क्षेत्र में हुई बारिश के बीच हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग समेत 12 संपर्क मार्ग बंद हो गए। जिनमें से हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर करीब आठ घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया। शेष मार्ग अब भी बंद पड़े हैं। जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है, वहीं कालसी-चकराता मोटर मार्ग भी सुबह पांच बजे से नौ बजे तक तीन घंटे बंद रहा। इसके बाद भी दिनभर पहाड़ी से पत्थरों का लुढ़कना जारी रहा। जिसके चलते लोगों को जान हथेली पर रख सड़क से आवाजाही करनी पड़ी। उधर, विभाग ने मंगलवार की देर रात को हुए बंद संपर्क मार्गों को बृहस्पतिवार को खोल दिया।
सड़कों के बंद होने से क्षेत्र के 100 से अधिक गांव का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। इन दिनों क्षेत्र में टमाटर, आलू, मटर, गोभी, हरि मिर्च, मूली, राई की बंपर पैदावार हो रही है। ऐसे में सड़कों के बंद होने से यह फसलें मंडी तक नहीं पहुंच रही है। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामलाल, प्रदीप आदि का कहना कि यदि विभाग ने जल्द ही सड़कों को नहीं खोला तो उनकी दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी लोगों को कंधे पर लाद कर गांव तक पहुंचानी पड़ती है। उधर इस संबंध में एसडीएम चकराता बृजेश कुमार ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को मौसम खुलते ही सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मार्ग है बंद
लोनिवि चकराता चकराता खारसी संपर्क मार्ग, कोटी-बावर, बिरमऊ, लोनिवि साहिया अंतर्गत कोठा-गठार मार्ग और पीएमजीएसवाई अंतर्गत माख्टी-पोखरी, हयो-टगरी, बानपुर, बाणाधार-चिल्हाड़, उत्पाल्टा, समाल्टा, दमन-दसेऊ और धोईरा-देऊ संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें