फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी के चुनाव में होटल संचालक पर मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

अलोहा रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने होटल संचालक के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने होटल संचालक पर नियमों के विरुद्घ चुनाव कराने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की वार्ता के बाद एक रजिस्ट्री पर एक वोट की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है। शुक्रवार को नगर पालिका मुनिकीरेती के सभागार में उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने होटल संचालक और सोसाइटी के सदस्यों की बैठक ली। अलोहा रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी से होटल संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
बताया कि वर्तमान में सोसाइटी के चुनाव होने हैं, इसमें होटल संचालक द्वारा गलत तरीके से चुनाव कराए जाने की साजिश रची जा रहा है। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि होटल संचालक द्वारा कुछ फ्लैट मालिकों को अपने साथ मिलाकर एक फ्लैट में दस सदस्यों को अंकित किया जा रहा है, जोकि नियम के विरुद्घ है। इस तरह के हथकंडे अपनाकर होटल संचालक द्वारा अपने लोगों को सोसाइटी में शामिल करने की साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि सोसाइटी में एक रजिस्ट्री पर एक वोटर का आधार होना चाहिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद एक रजिस्ट्री पर एक वोटर आधार रखने पर सहमति बनाई। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी को सौंपी जाएगी, इसके बाद मामले में जिलाधिकारी के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पूर्व में 162 यूनिट में रेजीडेंट का नक्शा स्वीकृत था, उसके बाद 2010 में 180 फ्लैट पर नक्शा पास कराया गया। जबकि वर्तमान में तमाम नियम-कायदों को ताक पर रखकर मौके पर 216 फ्लैट बना दिए गए हैं। उनका आरोप है कि होटल संचालक द्वारा होटल के बेसमेंट में भी फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे हैं। जबकि उक्त परिसर में आवासीय फ्लेटों में रहने वाले लोगों को अन्य सुविधाएं दी जानी थी। इस अवसर पर रवि शंकर, डॉ. सविंदर सभरवाल, अशोक आनंद, संजय वात्सल्य, रंजना कुमारी, निशा चंद्रा, डॉ. शांता, केके लांबा, होटल संचालक संजय श्रीवात्सव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें