फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र तय करेंगे विवि का ग्रेड तय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव खत्री
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से विवि को मिलने वाले ग्रेड अब विवि के छात्र तय करेंगे। नेक की टीम विवि के भौतिक निरीक्षण से पूर्व छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण करेगा, जिसमें नेक विवि के लगभग 500 छात्रों से विवि से संबंधित ऑनलाइन प्रश्न पूछेगा। छात्रों के जवाब के आधार पर विवि को अंक दिए जाएंगे। छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण में सफल रहने के बाद ही नैक की टीम विवि का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) किसी भी शिक्षण संस्थान के भौतिक निरीक्षण के बाद ग्रेड प्रदान करती है। संस्थान को नैक से मिले ग्रेड के आधार पर ही वित्तीय अनुदान प्राप्त होता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गढ़वाल विवि में नैक टीम ने निरीक्षण किया था। टीम ने विवि के भौतिक संसाधनों, शिक्षण उपलब्धियों के आधार पर विवि को ए प्लस ग्रेड प्रदान किया था। केंद्रीय विवि बनने के बाद पहली बार हुए नैक निरीक्षण में ए प्लस ग्रेड मिलना विवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। अब नैक ने निरीक्षण के तरीके में बदलाव करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत निरीक्षण से पूर्व छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विवि व शैक्षणिक संस्थान को अपने यहां अध्ययनरत छात्रों का पूरा विवरण नैक को भेजना होगा, जिसमें छात्र का नाम, पता, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी शामिल है। नैक विवि में अध्ययनरत कुल छात्रों की संख्या के 10 फीसदी छात्रों का रैंडमली (बिना क्रम) चयन करेगा। इसमें से करीब 500 छात्रों को नैक ईमेल या फिर मोबाइल पर 20 प्रश्नों का एक लिंक भेजेगा, जिनका उत्तर छात्रों को देना होगा। छात्रों के जवाब के आधार पर विवि को अधिकतम 30 अंक दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में क्वालीफाई होने के बाद ही विवि में नैक की टीम भौतिक निरीक्षण के लिए आएगी।
विज्ञापन

>>>>>>>>>>
छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण नैक निरीक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए छात्रों को भी जागरूक होना पड़ेगा। सभी छात्रों को अपडेट रहना जरूरी है।
प्रो. ओपी गुसाईं, विवि के आईक्यूएसी के निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें