फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग सर दुष्कर्म का प्रयास, प्रशासन से की शिकायत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तहसील क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने देर रात पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक चार वर्षीय बच्ची को दुकान से टॉफी और कुरकुरा देने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची को गांव में किसी मकान के पीछे ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। घर पहुंचने पर बच्ची की हालत देख उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित बच्ची की मां ने तहसील प्रशासन को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा है कि बच्ची के शरीर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के निशान हैं। इधर, नायब तहसीलदार ओमबीर सिंह ने कहा कि घटना में मामले में शिकायत मिली है। पुलिस उपनिरीक्षक गगन मैठाणी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें