फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच शिक्षा में संयुक्त निदेशक बने डा. घिल्डियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्व. डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश चंद्र घिल्डियाल को उच्च शिक्षा में सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। शासन की ओर से डा. घिल्डियाल को कर्णप्रयाग से हल्द्वानी उच्च शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। यही नहीं यहां संयुक्त निदेशक रहते हुए प्रभारी निदेशक का कार्यभार भी डा. घिल्डियाल को सौंपा है। शुक्रवार को महाविद्यालय के स्टॉफ और प्राध्यापकों ने डा. घिल्डियाल को विदाई दी।
विज्ञापन

करीब तीन सालों तक यहां तैनात रहे डा. जेसी घिल्डियाल अनुशासनप्रिय हैं। विदाई समारोह में प्राध्यापकों ने डा. घिल्डियाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. वंदना तिवारी, डा. जीसी बेंजवाल, डा. वाईसी नैनवाल और डा. रमेश भट्ट सहित सभी प्राध्यापक और अन्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें