फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में सेंधमारी, रोशन दान तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार रात को चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। चोर बैंक के भवन का रोशन दान तोड़कर अंदर घुसे और फाइलें टटोली। हालांकि बैंक का स्ट्रांग रूम और लॉकर ठीक हालत में था। बैंक कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक विपिन चंद्र ग्वाड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बैंक पहुंचे और अंदर आकर देखा फाइलें और अन्य सामान बिखरा हुआ था। चोरी होने का अंदेशा देखते हुए बैंक का जायजा लिया तो बैंक का रोशनदान टूटा था। लॉकर और स्ट्रांग रूम सही थे। बैंक सहायक प्रबंधक ग्वाड़ी ने सिमली पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त और सिमली चौकी के प्रभारी पीएस भंडारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें