फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से राजकीय शिक्षक आंदोलन की राह पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विभिन्न मांगों के लिए राजकीय शिक्षक संघ ने 20 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। प्रथम चरण में 20 को ब्लाक और जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 25 जुलाई से शिक्षा निदेशालय देहरादून मेें आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता जसपाल गुसांई ने बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रांतीय नेतृत्व की मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के साथ वार्ता हो चुकी है। समस्याओं का समाधान किए जाने की सहमति बनी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों का गलत कोटिकरण किया गया है। वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ शिक्षकों से कम वेतन मिल रहा है। तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण के पश्चात चयन वेतन मान मिला था। इसकी अब वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि तबादला एक्ट में मंडलीय शिक्षकों के स्थानांतरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें