श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र में कई गांवों को पेयजल समस्या से निजात मिलने वाली है। हिंडोलाखाल पुनर्गठन ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना फेज-प्रथम का कार्य जल्द शुरू होगा। शासन ने इसके लिए 588.43 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है।
क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि क्षेत्रीय जनता वर्षों से पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग कर रही थी, जिसके बाद शासन की ओर से योजना को स्वीकृत कर निर्माण की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कंडारी ने बताया कि क्षेत्र के 84 तोकों की पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए शासन की ओर से करीब 2096.87 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसका निर्माण एनआरडीडब्ल्यूपी योजना के तहत किया जाएगा।