फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल बैक पेपर की मांग के लिए कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्पेशल बैक पेपर कराने की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया। मांग पर अड़े छात्र देर शाम तक यहां कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। वहीं विवि प्रशासन स्पेशल बैक पेपर जैसा प्रावधान नहीं होने की बात कहता रहा, लेकिन छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाद में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

बुधवार को स्नातक स्तर पर छात्रों को स्पेशल बैक पेपर की सुविधा दिए जाने की मांग के लिए जय हो छात्र संगठन ने कुलपति कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता की। छात्रों का कहना था कि अधिकांश छात्रों की कुछ सेमेस्टर में बैक आई है। स्पेशल बैक पेपर की सुविधा देने से छात्रों का एक वर्ष खराब होने से बच जाएगा। प्रदीप पंवार ने बताया कि विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व बीटेक के एक छात्र को स्पेशल बैक पेपर की अनुमति दी है। जबकि अब अन्य छात्रों को स्पेशल बैक पेपर की अनुमति देने के लिए प्रशासन प्रावधान न होने की बात कह रहा है। छात्रों ने विवि प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में आयुश मिया, अंकित रावत, पुष्पेंद्र पंवार, अमित, अखिलेश सजवाण, कुनाल बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


23 जुलाई को एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित होनी है। इस बैठक में स्पेशल बैक पेपर के मुद्दे को रखा जाएगा।
--------डॉ. ए.के झा, विवि कुलसचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें