फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बिखेरी उतराखंड की संस्कृति व परपंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट समर मेले में उत्तराखंड मेरो प्यारों मुल्क थीम पर आधारित कार्यक्रम पेश किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां से मंच पर उत्तराखंड की संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 8 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल कल्याण समिति की ओर से श्रीकोट में आयोजित समर मेले में बुधवार को स्कूली छात्रों ने लोक गीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्कूली छात्र अपनी परंपराओं व संस्कृति से रूबरू होते हैं। संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में आयरिस पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट, सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट, मॉडल प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट, परिस्कारम स्कूल के छात्रों ने उत्तराखंड की संस्कृति व परंपराओं पर आधारित लोकगीतों व लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। छात्रों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें