फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मौसम विभाग की ओर से 13 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने यहां अधिकारियों की बैठक में किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने, नदी-नालों के जल स्तर पर निगरानी रखने, मोटर मार्गों के बाधित होने पर तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों से कहा गया कि वे अपना मोबाइल खुला रखें और वायरलेस पर बने रहे। इधर, आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में लोहाजंग-वांक मोटर मार्ग को छोड़कर अन्य सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। लोहाजंग-वांक सड़क के भी बृहस्पतिवार तक खुल जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी खतरे के निशान से नीचे सभी नदियां
जिले में अभी सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। बुधवार को अलकनंदा का जल स्तर खतरे के निशान 957.42 मीटर के सापेक्ष 954.20 मीटर, नंदाकिनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान 871.50 मीटर के सापेक्ष 868.25 मीटर तथा पिंडर नदी का जल स्तर खतरे के निशान 773.00 मीटर के सापेक्ष 768.35 मीटर मापा गया है। बुधवार को तहसील चमोली में 28 मिमी, जोशीमठ में 68 मिमी, कर्णप्रयाग में 8.40 मिमी, थराली में 1.5 मिमी, पोखरी में 5 मिमी और घाट में 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें