फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने किया 71 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में सामाजिक दायित्वों के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने 71 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन संदीक्षा अध्यक्षा रुचि बलोदी ने किया। इस दौरान रुचि बलोदी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत व पवित्र कार्य है। रक्तदान करने से मन को संतुष्टि मिलती है। इस दौरान 71 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में बेस अस्पताल के ब्लड बैंक अधीक्षक डा. सतीश, एसएसबी के चिकित्सक विनय अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। मौके पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, एनएस रौतेला, विजय दीक्षित, दिलीप कुमार, राजन कुमार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें