फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण दो घंटे बाधित रहा हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश के दौरान बुधवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग दो घंटे बाधित रहा। ल्यारी गांव के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबे के साथ पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के मजदूरों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब नौ बजे बारिश के दौरान हेलंग-उर्गम सड़क बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दी, लेकिन करीब एक घंटे तक भी मौके पर मजदूर नहीं पहुंचे। फिर ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क खोलने में जुट गए। मलबा और पत्थर हटाने के बाद पहाड़ी से टूटे पेड़ को भी काटकर सड़क से हटाया गया। ग्रामीणों की मशक्कत से सुबह ग्यारह बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। ग्रामीण रघुवीर नेगी, राकेश कंडवाल, राजेंद्र रावत और रघुवीर राणा का कहना है कि मोटर मार्ग पर आपदा की स्थिति से निपटने के लिये प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। इधर, उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हेलंग-उर्गम सड़क पर जेसीबी मशीन की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें