फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवों ने घर-घर जाकर मांगी भिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोहा गांव में चल रहे पंचरता पर्व का समापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
बोहा गांव में आयोजित पंचरता पर्व के अंतिम दिन महाभारत काल सा नजारा देखने को मिला। जहां पांडवों ने भिक्षा देहि... की आवाज लगाते हुए घरों में दस्तक दी। ग्रामीणों ने भी दरवाजे पर खड़े युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव को भरपूर अनाज, दालें दान की। राजा का कर्ज चुकाने के लिए भूमि बंटवारा कर खेतों में हल चलाया। जिसके बाद अर्जुन ने काल्पनिक गैंडे का शिकार कर थाती-माटी को शुद्ध किया।
विज्ञापन

स्याणा अजब सिंह नेगी ने बताया कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने जौनसार क्षेत्र में समय गुजारा। उस वक्त उन्हें स्थानीय ग्रामीणों से भिक्षा मांगकर और उनके खेतों में हल चलाकर जीविका चलानी पड़। उन्हीं की याद में पांच दिन तक चले इस पर्व में गांव के सार्वजनिक स्थान थारी में अखंड जोत जलाई गई थी। लोगों ने व्रत रखकर पांडवों की पूजा की, साथ ही समृद्धि की। आखिरी दिन पांडवों और कौरवों के बीच जमीन बंटवारे की परंपरा भी निभाई गई। इस दौरान पांडवों ने गांव की परिक्रमा भी की। इस मौके पर स्याणा अजब सिंह नेगी, नेपाल सिंह, अतर सिंह, हंसराम, मातबर सिंह, संतन सिंह, जयपाल सिंह, देव माली संतराम, दीवान सिंह, कुंवर सिंह, जितेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें