छात्रों ने बिखेरी लोक संस्कृति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अशोक आश्रम विद्यालय चिलियो के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के संस्थापक धर्म देव शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक झलक बिखेरी। छात्रों ने कुमाऊंनी, जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को अपनी माता चंद्रा देवी की स्मृति में 25 हजार रुपये का पारितोषिक देने की घोषणा की। छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हर्षमणि व्यास, व्यवस्थापक मेहर सिंह चौहान, जगनमन, फखरुद्दीन अहमद, विनोद भावे, नंदा सिंह नेगी, मायारात मोमर, चंद्र सिंह तोमर, हरिशंकर जोशी, कृष्णा तोमर, बीरबल राय आदि मौजूद रहे।