फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। पुलिस प्रशासन की ओर से टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने का आह्वान किया गया।
कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने कहा कि वाहन चालक वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और नो पार्किंग में वाहन खड़े न करें। उन्होंने बताया कि एक से दस जुलाई तक जोशीमठ क्षेत्र में पुलिस की ओर से 85 वाहनों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने 18 साल से कम आयु के बच्चों को वाहन न देने की अपील भी की। इस मौके पर एसआई सुनीता कुंवर, आशुतोष शाह, पूरण सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, अमित सती, उमेश लाल शाह, अशोक शाह, महेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, अनुज, संतोष, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश
पोखरी। शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य और सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के लिए संचालित वाहन के चालकों की थाना पोखरी में बैठक हुई। थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने चालकों को वाहनों में क्षमता से अधिक छात्रों को न बैठाने और यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान वाहनों को सुरक्षित स्थान में रोक लें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थानाध्यक्ष ने प्रधानाचार्यों से विद्यालयों में समय-समय पर नशा मुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर जीआईसी नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी, सर्वदानंद किमोठी, सत्येंद्र बुटोला, विजयलक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल, कुलदीप रावत, प्रकाश चंद्र, द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें