फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। एक मकान में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब की सभी 16 पेटी जब्त कर लीं और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब के विरोध में पुलिस ने मंडल घाटी के बैरांगना बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परचून की दुकान चला रहे सत्य प्रकाश ग्राम-बैरांगना, चमोली के मकान से अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां मिलीं। इस पर पुलिस ने सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्य प्रकाश क्षेत्र में शराब की बोतलों को मनमाने दामों पर बेचता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुंदन राम के साथ ही उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी, राहुल मणि, हरि प्रसाद, मीना राणा और वीरेंद्र सिंह थे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें