फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज व देश के विकास को जागरूक हों छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

एबीवीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्रों के राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज व देश के विकास के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में सोमवार को एबीवीपी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. ममता सिंह ने छात्रों को अपनी शक्ति को जागृत कर स्वयं को राष्ट्रहित के कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के जागरूक होने से ही समाज व देश का विकास संभव है। इस अवसर पर परिषद की जिला विस्तारक काजल थापा, जिला छात्रा प्रमुख अंजलि शर्मा, जिला संयोजक विनोद चौहान, जिला प्रमुख अमित गांधी, नगर अध्यक्ष राकेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें