फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पेड़ के सहारे अटकी यूटिलिटी, बाल-बाल बचे चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक अनियंत्रित यूटिलिटी सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में जाकर पेड़ पर अटक गई। हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एक यूटिलिटी विकासनगर से मशक गांव के लिए रवाना हुई। दोपहर 12 बजे कोरूवा स्थित ब्लू केंवस होटल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन सड़क से नीचे करीब 15 मीटर खाई में गिरने के बाद एक पेड़ के सहारे अटक गया। वाहन को खाई में गिरता देख आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी माया सिंह, आनंद सिंह तोमर, सुनील तोमर, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यदि वाहन पेड़ के सहारे नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में समान भी लदा हुआ था। घटना में वाहन में मौजूद लोगों को महज हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें