ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता/अखंडता विषय पर अंतर विद्यालयी निबंध, काव्य, पोस्टर, समूह गान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र कुमार और खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने एसडीएम को शॉल उड़ा सम्मानित किया।
निबंध प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर ने बाजी मारी। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर दूसरे स्थान पर रहा। पोस्टर में राजकीय कन्या हाईस्कूल प्रथम, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। काव्य गोष्ठी में एसजीआआर सहसपुर ने बाजी मारी। राजकीय कन्या हाईस्कूल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में भी एसजीआरआर सहसपुर के छात्रों ने बाजी मारी। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर दूसरे और राजकीय कन्या हाईस्कूल तीसरे स्थान पर रहा। एसपी सिंह और पुष्पेंद्र त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, इनायत अली, मुकेश कुमार, सत्यपाल, नौशाद खान, नफीसा खातून, कांता कंडारी, राजेश कुमार मौजूद रहे।