फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकुमारों ने लिया गो, गंगा व संस्कृति रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

जयराम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश करने वाले ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ऋषिकुमारों ने गो, गंगा और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। रविवार को जयराम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय में आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के परम सानिध्य में वैदिक विधि से नए शिक्षण सत्र के लिए दाखिला लेने वाले ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान में विनोद अग्रवाल, पंडित मायाराम रतूड़ी, हरदेव पनेसर, जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्र, पंकज शर्मा, अरविंद जैन, सुनील प्रभाकर, रवि शास्त्री, चेतन शर्मा, शिव सहगल, महेंद्र खन्ना, गोपाल नारंग, अशोक रस्तोगी, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें