फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश तिथि बढ़ी, 11 तक जमा होंगे प्रवेश फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए तीन दिनों की अवधि में बढ़ोत्तरी की गई है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेशार्थी अब 11 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की तारीख सात से बढ़ा कर 11 जुलाई कर दी गई है। कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान स्नातक प्रथम में 60-60 सीटों पर प्रवेश होना है। अब तक एक हजार से अधिक आवेदन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि प्रवेश समितियां गठित हो चुकी है। कला संकाय के लिए डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला, वाणिज्य के लिए डॉ. कंचनलता सिन्हा, विज्ञान संकाय पीसीएम वर्ग के लिए डॉ. एसपी सती और जेडबीसी वर्ग के लिए डॉ. महावीर सिंह रावत को संयोजक बनाया गया है। 11 जुलाई तक आवेदन लेने के बाद 16 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर, आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने पर छात्र संगठनों ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें