फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनखाल में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। पर्यटन स्थल मोहनखाल में 17 ग्राम पंचायतों की लगभग पांच हजार की आबादी के लिए एक बैंक सुविधा तक नहीं है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मोहनखाल में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोलने के लिए मंडलीय प्रबंधक और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां बैंक सुविधा न होने से ग्रामीणों को तीस किलोमीटर दूर पोखरी बाजार जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय लाल, मंजू देवी, संपत्ति देवी, ओम प्रकाश थपलियाल, देवी प्रसाद थपलियाल, सतेश्वरी देवी, महेंद्र सिंह, भवानी लाल, देवी लाल, सरिता देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, बृजपाल सिंह और कुलदीप का कहना है कि मोहनखाल बाजार ब्राह्मण थाला, बाड़व, थाला बैड़, ताली, कनसारी, कोखंडी, कांदी, तेबड़ी, चंद्रनगर, अखोड़ी, मणज, मोली, सेरा-मालकोटी आदि गांव के केंद्र में स्थित है। यहां बैंकिंग सुविधा न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति के लिए मीलों दूरी तय कर पोखरी जाना पड़ता है। पर्यटकों को भी धनराशि निकालने के लिए भटकना पड़ता है। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मोहनखाल में बैंक शाखा खोलने के लिए लीड बैंक अधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें