फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं और उम्मीदें ग्रुप के स्वयं सेवियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर के सेवा योजना इकाई की ओर रविवार को विद्यालय में 45 छायादार और औषधीय पौध रोपे गए। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न मोहल्लों में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी, प्रधानाचार्य ममता शाह, उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरेश कुमार और केएल आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर उम्मीदें ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने नगर के ग्वीलों गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। ग्रुप के सदस्यों ने बांज, क्वीराल और पद्म के 100 से अधिक पौधे रोपे। ग्रुप के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष अभी तक ग्रुप की ओर से विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक पौध लगाए जा चुके हैं। साथ ही ग्रामीणों को पौध रोपण के साथ ही संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया जा रहा है। इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, मनोज रावत, मनोज जुयाल, अब्बल सिंह सजवाण, संदीप रावत और सुरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें