फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संस्कृत महाविद्यालय में छात्रों के मार्ग दर्शन के लिए महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर संस्मरण संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
विज्ञापन

रविवार को संस्कृत महाविद्यालय में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चंद्र चमोला की ओर से संस्मरण संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री, रामकृष्ण परमहंस, जगतगुरू शंकराचार्य, महात्मागांधी आदि महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों को छात्रों के समक्ष रखा गया। आयोजक चमोला ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनाना है। कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी प्रसंगों से छात्रों को जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुंचने में प्रेरणा भी मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसी सुमाड़ी के प्रधानाचार्य केएल तिवारी ने छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा को जरूरी बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने कहा कि भावी पीढ़ी ही राष्ट्र की धरोहर है, जिन्हें सही मार्ग दर्शन के लिए महापुरुषों के संस्मरणों से परिचित होना जरूरी है। इस मौके पर सुनील फोदंणी, द्वारिका प्रसाद, गिरीश चंद्र डिमरी, मुकेश पंत, संगीता भट्ट, ज्योति रावत, नरेश दत्त, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें