श्रीनगर। डांग से राजकीय मेडिकल कॉलेज तक बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण होगा। इससे जहां विकास खंड खिर्सू के दर्जनों गांवों का मेडिकल कॉलेज से सीधा संपर्क होगा वहीं, श्रीकोट गंगानाली के ऊपरी बस्ती के लोग भी मोटर मार्ग से जुड़ सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने लोनिवि को तत्काल प्रथम चरण की स्वीकृति के लिए प्रपोजल बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
आबादी के हिसाब से नगर का रुप ले चुकी ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली के ऊपर के क्षेत्र में पूर्व में भी सड़क निर्माण की मांग उठी थी, जिस पर लोनिवि ने श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग के रतूड़ा बैंड से श्रीकोट गंगानाली तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क का प्रपोजल बनाया था, लेकिन भूगर्भीय दृष्टि से यह योजना फेल हो गई। वर्तमान में श्रीकोट गंगानाली में सड़क और नालों की समस्या खड़ी हो गई है। पहाड़ी से आ रहे लगभग 7 बरसाती नाले भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। बरसात में इन गदेरों का भारी मलबा बेस अस्पताल सहित आवासीय बस्तियों में घुस जाता है। यहां सड़क निर्माण होने से दोनों समस्याओं का समाधान हो पाएगा। नालों को सड़क के साथ टेप करके सुरक्षित स्थानों में निस्तारित किया जा सकता है।
>>>>>>>>
---लोनिवि को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। लगभग 6-7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। श्रीनगर के निचले हिस्से के समान ऊपरी क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण होने से सुविधा मिलेगी। गदेरों का भी निस्तारण होगा। डा. धन सिंह रावत, राज्य मंत्री उत्तराखंड