फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात सीजन शुरु होने के बावजूद भी बदरीनाथ में उमड़ रहे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। मानसून होने के बाद भी बदरीनाथ धाम में यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक 7,76948 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 30 मई को शुरू हुई थी। विगत वर्ष की तुलना में इस बार तीर्थयात्रा में भारी वृद्धि हुई है। विगत वर्ष संपूर्ण यात्राकाल में बदरीनाथ में 884788 तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे थे, जबकि अभी तक पौने आठ लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। अभी भी यात्रा के चार माह शेष बचे है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि इन दिनों प्रतिदिन 1500 से 2000 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से मंदिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें