फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे घरों को भी बिजली की रोशनी से जगमगा दो डीएम साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हम दशकों से मोमबत्ती और छिल्लों के सहारे रातें गुजार रहे हैं। हमारे गांव को भी बिजली की रोशनी से जगमगा दो डीएम साहब...। सुतोल गांव में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों ने डीएम आशीष जोशी के सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक सुतोल, तातड और घटगाड तोक के करीब 30 परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से तोकों में बिजली पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी सुनीं नहीं गई। डीएम ने मौके पर ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों को तत्काल क्षेत्र में विद्युतीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घाट ब्लॉक के सुतोल गांव में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने की शिकायत की। महिपाल सिंह, सुखदेव और मनमोहन ने कहा कि घाट-सुतोल मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने सुतोली गांव से राजस्व ग्राम तातड़ा तक सड़क निर्माण और सुगड़ गदेरे पर पैदल पुलिया निर्माण की मांग उठाई। माहेश्वरी देवी, शाकंबरी और सतेश्वरी ने मनरेगा भुगतान न होने और वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने सुतोल में बैठक हॉल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति और पर्यटक आवास निर्माण और क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा के विस्तार की मांग भी उठाई। जन सुनवाई के बाद डीएम ने जीआईसी सितेल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें