फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों तक सुचारु रहने के बाद फिर बाधित हुई संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। तीन दिनों तक सुचारु रहने के बाद शुक्रवार को फिर बीएसएनएल की ब्राडबैंड और बेस फोन सेवा ठप पड़ गई। कर्णप्रयाग और गोपेश्वर के बीच बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड के कार्य से सुबह ग्यारह बजे ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बार-बार संचार सेवा ठप होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि इन दिनों राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही कई प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भी ऑनलाइन किए जा रहे हैं, लेकिन बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरसंचार के उपमंडलीय अभियंता बालकराम का कहना है कि ऑल वेदर रोड की कटिंग कर रही संस्था बाहरी क्षेत्र की है। बार-बार कार्य कर रहे मजदूरों को ओएफसी लाइन को नुकसान न पहुंचाने के लिए कहा गया, लेकिन लाइन को क्षति पहुंचाई जा रही है। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें