फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, जोखिम में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

लोनिवि की लापरवाही कभी भी हईया-ककाड़ी-पंजिया मोटर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अभी तक विभाग ने किमी-चार के पास क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं कराई है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डाल सड़क के इस हिस्से को पार करना पड़ रहा है। सुरक्षा दीवार निर्माण न होने से कई बार वाहन का टायर सड़क से बाहर निकल जाता है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते विभाग ने इस हिस्से पर मरम्मत कार्य नहीं कराया तो भविष्य में इस हिस्से पर सड़क को और नुकसान पहुंच सकता है। सड़क से हईया, अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाड़ी, लुंवाठा, पंजिया, बनसार, बणिया, पिशोगी समेत एक दर्जन गांव की आबादी जुड़ी हुई है। लेकिन इस हिस्से पर सुरक्षा दीवार के टूटने के कारण सड़क बेहद संकरी हो गई है। यात्रियों को वाहनों से उतर गाड़ी को पार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

दीप सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सरदार सिंह बिष्ट, अंतराम बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह बिष्ट, बबलू, जसपाल पंवार, कुंदन सिंह पंवार, अमित बिष्ट आदि का कहना है कि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर भी सड़क के इस हिस्से पर कोई ट्रीटमेंट काम नहीं कराया है। जैसे-जैसे बरसात बढ़ेगी वैसे ही इस हिस्से को और नुकसान पहुंचने का अनुमान है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि अभियंता को मौका मुआयना कर इस्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही दीवार को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें