फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 25 से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। युवाओं को सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देने के लिए यूथ फाउंडेशन 25 जुलाई से चमोली में चयन प्रक्रिया शुरू करेगा। फाउंडेशन की ओर से सभी ब्लाक के स्कूलों में काउंसिलिंग के बाद चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लाकों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यूथ फाउंडेशन का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जीआईसी के पुराने छात्रावास पर संचालित हो रहा है। यहां कुमाऊं के 100 से अधिक युवा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे हैं। फाउंडेशन के यशवंत सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहले तीन स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरबान सिंह नेगी की स्मृति में की जाएगी। प्रक्रिया के तहत 25 से 27 जुलाई तक कर्णप्रयाग में काउंसिलिंग, 28 से 31 जुलाई तक गैरसैंण में, 1 से 3 अगस्त तक नारायणबगड़, 4 से 7 अगस्त तक थराली, 8 से 10 अगस्त तक देवाल, 11 से 14 अगस्त तक घाट, 15 से 17 अगस्त तक जोशीमठ, 18 से 21 अगस्त तक दशोली और 22 से 24 अगस्त तक पोखरी ब्लाक में काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के बाद चयन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें