फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहा प्राथमिक स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के झिंझणीसैंण में बिना मान्यता के संचालित हो रहा प्राइमरी स्कूल चौथे दिन ही बंद हो गया। विद्यालय चला रहे व्यक्ति के पास विद्यालय की मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर ने स्कूल को बंद करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसकी के तहत बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. सुरेंद्र नेगी ने दुगड्डा- चौकी डागर मोटर मार्ग पर झिंझणीसैंण में संचालित हो रहे एक स्कूल का निरीक्षण किया। उक्त स्कूल एक निजी भवन में संचालित हो रहा था। इस दौरान विद्यालय में 6 बच्चे मिले, जिसमें 2 बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौकी तल्ली और 4 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से आए थे। मौके पर मौजूद शिक्षक ने बताया कि 2 जुलाई से स्कूल का संचालन शुरू हुआ है। एक प्रतिष्ठित संस्था के प्रबंधन ने उसको गांव में विद्यालय संचालन करने के लिए कहा है। बीईओ ने जब स्कूल की मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। बीईओ डा. नेगी ने बताया कि मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने पर विद्यालय को बंद करवा दिया गया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को उनके मूल स्थानों में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के संचालन से पूर्व संचालक को विभाग से मान्यता लेनी चाहिए थी। साथ ही कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर क्षेत्र में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के मानकों की जांच की जाएगी और सभी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें