फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गंध के विरोध में आप ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में स्थानीय लोगों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सेलाकुई बाजार क्षेत्र में जुलूस निकाल नगर निगम देहरादून और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप नेताओं ने कहा कि प्लांट का निर्माण नियम कानून को ताक पर रखकर किया गया है। प्लांट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों का जरा भी पालन नहीं कराया जा रहा है। निर्माण के समय से ही स्थानीय लोग प्लांट का विरोध कर रहे हैं। कई बार के धरना-प्रदर्शन के बावजूद अब तक प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। प्लांट से सटे ही कई शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और रिहायशी क्षेत्र स्थापित हैं, जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। कहा जिस कंपनी ने प्लांट का निर्माण किया है। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। कंपनी ब्लैक लिस्टेड भी रही है, फिर भी तत्कालीन सरकार ने कंपनी को प्लांट के निर्माण का ठेका दे दिया। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जुलूस में पछवादून जन कल्याण संगठन, पछवादून जन संघर्ष नागरिक समूह व सेलाकुई व्यापार संगठन के सदस्य भी शामिल रहे। जुलूस निकालने वालों में प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, प्रदेश संचालन समिति सदस्य राव नसीम अहमद, विशाल चौधरी, पुष्पा रावत, विपिन खन्ना, महंत दिगम्बर राज गिरी, मनोज चौधरी, अशोक सेमवाल, संदीप दुबे, पारस थापा, सुंदर थापा, विजय बर्थवाल, जगदीश पाल, प्रेम सिंह नेगी, राशिद, शहजाद, सुनीता, जितेंद्र कुमार, विंसी पांचाल, मंजू शर्मा, कमल राना, रोहित कुमार, कुलदीप सहदेव, सुधीर कुमार पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें