फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार गंभीर नजर आ रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के बाबत बुधवार को संसदीय स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने एम्स का दौरा किया। इसके बाद सदस्यों ने संस्थान में संचालित सेवाओं की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की और रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने की बात कही।
संसदीय स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रामगोपाल यादव की अगुवाई में सात सदस्यीय दल बुधवार को एम्स पहुंचा था। इस दौरान दल ने अखिल एम्स में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत से जानकारियां जुटाईं। इसके अलावा ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी, मेडिसिन विभाग, रेडियोथैरेपी, हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलेटर और रोबोटिक सर्जरी आदि विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत एम्स परिसर में पौधरोपण भी किया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि सदस्यों ने एम्स निदेशक, फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। समिति उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही दिक्कतों का जानने के लिए पहुंची थी। समिति एम्स की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष पेश करेगी। इससे उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

धुमाकोट बस हादसे के दिखी खामियां
माना जा रहा है कि पौड़ी जिले में धुमाकोट बस हादसे में 48 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की खामियां सामने आने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड के प्रति गंभीर हुई है। लिहाजा, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समिति को भेजा गया है। ऐसे में राज्य में मेडिकल फेसिलिटी के और बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
शासन से बातचीत, संस्थानों का दौरा
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल की मानें, तो संसद की स्वास्थ्य संबंधी स्थाई समिति के सदस्य न सिर्फ एम्स ऋषिकेश, बल्कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर डोईवाला, सुशीला तिवारी कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निरीक्षण भी करेगी और इसके अलावा मुख्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक व एनएचएम के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा सुदृढ़ करने पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

------
संसदीय स्वास्थ्य समिति ने परखीं स्वास्थ्य सेवाएं
डोईवाला/देहरादून। संसदीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला और जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू भी पहुंची। इससे पहले सांसद रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में संसदीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भ्रमण किया। टीम के सदस्यों ने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, आपॅरेशन थियेटर आदि समेत अस्पताल में की व्यवस्थाएं परखीं। इसके बाद आठ सदस्यीय दल एसआरएचयू जौलीग्रांट आया। इस मौके पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय कुमार धस्माना ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज में समिति के सदस्यों को शॉल और स्मृति भेंट किए गए। इस दौरान सदस्यों ने शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि दी। इसके बाद कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुनील सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान ने संस्थान की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष प्रो. रामगोपाल यादव ने संस्थान के कामों की सराहना की। इश अवसर पर संसदीय समिति के डॉ. मनोज रजौरिया, डॉ. के. कामराज, डॉ. विकास महात्मे, डॉ. आर. लक्ष्मण, डॉ. शांतनु सेन, अर्जुन लाल मीना, डॉ. एमके राघवन के अलावा केंद्रीय संयुक्त सचिव डॉ. मनोहर अगनानी, अपर सचिव डॉ. अनुरेंद्र चौहान, डीजी हेल्थ, डॉ. टीसी पंत, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. रेणु धस्माना और डॉ. संजय दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें