फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा और ओवर स्पीड बन रही दुर्घटनाओं का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नशा, तकनीकी और सड़क की खराबी के अलावा गलत दिशा और ओवर स्पीड में वाहन चलाना भी सबसे अधिक दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। यह बात यहां आयोजित बैठक में एसपी तृप्ति भट्ट ने कही। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई से ज्यादा जागरूकता है। यदि वाहन स्वामी/चालक जागरूक होकर यातायात नियमों के अनुसार वाहनों का संचालन करता है तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित परिवहन, पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभागों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि नशा, तकनीकी खराबी और सड़कों की खराब हालात से दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन जिले में पिछले एक साल में सबसे अधिक दुर्घटनाएं गलत दिशा में वाहन चलाने और मोड़ों पर ओवर स्पीड से ओवर टेक करने के चलते हुई हैं। बैठक में अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद थपलियाल ने सरकारी सिस्टम को कानूनी हिसाब से काम करने, हरिकृष्ण भट्ट ने गांवों में चौपाल लगाने और सड़कों की दशा सुधारने, बृजेश बिष्ट ने नशे की हालात में वाहन चला रहे बाइकर्स और अन्य प्राइवेट वाहनों पर नियंत्रण करने, लंगासू के कैलाश खंडूड़ी ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने और राजमार्ग के गड्ढ़ों को भरने की मांग की। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी, एसडीएम जीआर बिनवाल, आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी, सीओ मिथिलेश कुमार सहित टैक्सी और बस यूनियनों के पदाधिकारी, वाहन चालक और स्वामी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें