फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीटीसी में सीनियर सब इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 हफ्ते तक चलेगा। इस दौरान प्रशिक्षुओं को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सीटीसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं की हौसलाअफजाई करते हुए लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के लिए मनोबल का स्तर भी ऊंचा होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अधिकारियों को मानसिक और शारीरिक रुप से मजबूत और कुशल नेतृत्व विकसित करने के मकसद से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। कोर्स समन्वयक डिप्टी कमांडेंट विजय दीक्षित ने पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसआई कोर्स में 71 अधीनस्थ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 9 सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम मेें प्रशिक्षुओं को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार संबंधी ज्ञान, मैप रीडिंग, सीमा प्रबंधन, मानन तस्करी और आपदा प्रबंधन का सैद्धांतिक और प्रायोगिक अध्ययन कराया जाएगा। इस अवसर पर कमांडेंट एनएस रौतेला, कमांडेंट डा. विनय अग्रवाल व कमांडेंट डा. ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें