फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम को आइना दिखाने में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। कालसी प्रखंड के सैंज और दिलोऊ गांव के ग्रामीणों ने जल संस्थान अधिकारियों को आइना दिखाने का काम किया है। कई बार कहने पर भी जब विभाग ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की सुध नहीं ली तो सोमवार को ग्रामीण खुद ही लाइन की मरम्मत करने में जुट गए हैं।
एक सप्ताह से गांव में पानी का भीषण संकट बना हुआ है। 60 परिवारों को दो से तीन किमी दूर स्थित खड्ड से पानी ढोना पड़ रहा है या पैसा इकट्ठा कर टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान नारो देवी, दर्शन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह, सरदार सिंह, अर्जुन सिंह आदि का कहना है कि चार दशक पूर्व गांव के लिए नेवडी खड्ड से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। अब यह लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी टाल रहे थे। जिस कारण ग्रामीणों को श्रमदान कर लाइन मरम्मत का फैसला लेना पड़ा। हालांकि सोमवार देर शाम तक मेहनत करने के बाद भी गांव तक पेयजल नहीं पहुंच सका। मंगलवार को ग्रामीण फिर श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस रावत ने बताया कि पेयजल लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है। जिस कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नए पाइप के लिए बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें