फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने किया नलकूप का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

बापूग्राम स्थित बीसबीघा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 37 लाख लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नलकूप बनने से क्षेत्र में लोगों को पेजयल किल्लत की समस्या से निजात मिल सकेगी। सोमवार को बीस बीघा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना के साथ जिला योजना के तहत नलकूप के निर्माण का शिलान्यास किया। अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को विकास तेजी से किया जा रहा है, जिसमें आमजन के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नलकूप की गुणवत्ता को खास ख्याल रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता मनोज डबराल, एई नवीन चंद्र बिष्ट, धीरज नेगी, महेंद्र, अवर अभियंता गीता रावत, रविंद्र राणा, प्रवेश कुमार ,जयप्रकाश भट्ट, गोपाल दत्त थपलियाल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, सुंदरी कंडवाल, अनीता प्रधान, शोभा कोठियाल, सुमित सेठी, हेमा निमवाल, जानकी भट्ट, डीएस बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें