फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे राज्य आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सोमवार हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक भवन में समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण में अपना योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारी राज्य सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से आहत हैं।
आरोप है कि सरकार ने आंदोलनकारियों की दस प्रतिशत क्षैतीज आरक्षण, छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिह्निकरण और आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा समेत विभिन्न लंबित मांगों पर आज तक कोई गौर नहीं किया। इस दौरान आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में जनता दरबार में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक उत्तरा पंत बहुगुणा से किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि यह घटना उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
समिति के सदस्यों ने धुमाकोट में बस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई। बैठक में जयेंद्र रमोला, युद्धवीर चौहान, विक्रम भंडारी, बलवीर नेगी, रंकम पोखरियाल, सत्यप्रकाश जखमोला, पुरुषोत्तम नौटियाल, दर्शनी रावत, मुन्नी ध्यानी, सरला नेगी, बीना बहुगुणा, मंजू भट्ट, धर्मानंद लखेड़ा, महावीर रावत, गंभीर मेवाड़, सुशीला बिष्ट, उम्मेद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें