फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ड्रोन कैमरे से की जाएगी अलकनंदा किनारे लापता युवाओं की खोज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को हुई बोलेरो वाहन दुर्घटना में लापता दोनों युवकों का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। सोमवार को एसडीआरएफ टीम के साथ ही आईटीबीपी के जवानों ने अलकनंदा तटों पर दिन भर सर्च अभियान चलाया। बारिश के कारण अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने और नदी का पानी मटमैला होने से सर्च अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बेमरु गांव जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने डीएम आशीष जोशी को ड्रोन कैमरे की मदद से सर्च अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक जुलाई की शाम को पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप भनीरपाणी तोक में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समा गई थी। हादसे के बाद से वाहन सवार देवी प्रसाद हटवाल (32) निवासी बेमरू गांव और राकेश मेहरा (19) निवासी सुरेंडा गांव, पीपलकोटी लापता हैं। दोनों युवाओं की खोज के लिए आईटीबीपी के जवानों ने दुर्घटनास्थल से अलकनंदा तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। दुर्घटनास्थल की चट्टान से बोलेरो वाहन के पार्ट्स और मांस का एक टुकड़ा मिला है। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि घटनास्थल से मिले मांस के टुकड़े को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। मंगलवार को ड्रोन कैमरे की मदद से बोलेरो वाहन और लापता युवाओं की खोज की जाएगी। वहीं वाहन दुर्घटना के कारण सोमवार को पीपलकोटी बाजार भी बंद रहा। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बेमरु गांव जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, तारा दत्त थपलियाल, नवल भट्ट, मोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य गजपाल बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें