फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकहित में कार्य करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों के माध्यम से लोकहित में की जा रही सेवा अनुकरणीय है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं देने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के स्मरण व सम्मान स्वरूप एक जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाने की परंपरा है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. एसवी श्रीवास्तव, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. वीके पुरी, डॉ. मोहम्मद हारुन, लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष गुलशन चंदानी, राजीव अरोड़ा, जगदीश चीचरा, विशाल, भारत भूषण रावल, विपिन भाटिया, राजेश अरोड़ा, अनिल बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें