फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाचार्य निधि जोशी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----------
योगाचार्य निधि जोशी सम्मानित
मुनिकीरेती। ज्ञानकतार आश्रम कात्यायनी मंदिर शीशमझाड़ी में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर योग के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने पर योगाचार्य डॉ. निधि जोशी को सम्मानित किया गया। समारोह में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल व मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा ने संयुक्तरूप से रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर योगाचार्य डॉ. निधि जोशी को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर के श्रीमहंत मनोज द्विवेदी ने बताया कि योगाचार्य निधि ने हांगकांग समेत दुनिया के अनेक देशों में भारतीय योग का प्रचार -प्रसार कर उत्तराखंड व तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर समाजसेवी रवि शास्त्री, वामदेव शास्त्री, दीपक डबराल, रविंद्र सलूजा, सुनील सलूजा, सरोज डिमरी, दीपक दरगन, राम चौबे, नर्मदा सेमवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुनील थपलियाल, रामकृष्ण पोखरियाल, जयंत किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें