फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने दिया 6 और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सोशल मीडिया पर विवि प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में विवि ने 6 और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। इससे पूर्व शुक्रवार को मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विवि ने तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव ने शुक्रवार को नरेश चंद्र खंडूड़ी (सहायक अभियंता विद्युत विभाग), मनोज रतूड़ी (डाटा एंट्री ऑपरेटर) व कार्यालय अधीक्षक संजय चमोली को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि उक्त कर्मचारियों ने सोशल मीडिया (व्हटसएप) पर विवि के अधिकारियों व अन्य क्रियाकलापों पर दोषारोपण, प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। वहीं शनिवार को कुलसचिव डा. एके झा ने 6 और कर्मचारियों को इसी संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसमें देवेंद्र फरर्स्वाण, ललित भट्ट, गजेंद्र रावत, सतीश थपलियाल, अमर सिंह रगडवाल व सुभाष भट्ट आदि शामिल हैं। मामले में कर्मचारी सतीश थपलियाल ने कहा कि विवि प्रशासन ने नोटिस में स्पष्ट नहीं किया है कि कर्मचारियों द्वारा क्या आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें आपत्तिजनक टिप्पणियों की जानकारी नहीं दी जाती नोटिस का जवाब देना संभव नही हैं। कर्मचारियों ने इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है। दूसरी ओर गढ़वाल विवि प्रशासन ने मीडिया से भी दूरी बना ली है।

छात्र भी आए कर्मचारियों के पक्ष में
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए जाने पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है। छात्र संघ पदाधिकारियों कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह कर्मचारियों के साथ हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में विवि प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के आरोप में विवि प्रशासन ने 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई पर बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि विवि प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को दबाना चाहता है। जय हो छात्र संगठन के छात्र नेता आयुष मिंया ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मिल कर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें