फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक ने किया आपदा प्रभावित चांई गांव का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को जोशीमठ ब्लॉक के चांई गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति के चेक बांटे। इस दौरान गांव में आयोजित बैठक में विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मारवाड़ी-चांई सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जून माह में अतिवृष्टि से चांई गांव में नुकसान हुआ था। शुक्रवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने तहसील के अधिकारियों को शीघ्र गांव के पुनर्वास की आवश्यकता वाले 32 परिवारों के दस्तावेज तैयार कर शीघ्र ग्रामीणों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने और विकास विभाग के अधिकारियों को गांव के गदेरे में मनरेगा के तहत सुरक्षा दीवार निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी-चांई सड़क को शीघ्र लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशोर पंवार, गुड्डू लाल और राकेश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें